MP Weather Today: प्री-मानसूनी सिस्टम एक्टिव, प्रदेशभर में बारिश-आंधी का दौर जारी, जल्द दस्तक देगा मानसून

मध्य प्रदेश में मानसून भले ही अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसूनी गतिविधियों ने पूरे प्रदेश का मौसम बदल दिया है। तेज आंधी, बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून सामान्य समय से 3 से 4 दिन पीछे चल रहा है और 18 जून तक प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। मानसून लेट, लेकिन प्री-मानसूनी सिस्टम सक्रिय मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में ट्रफ लाइन और अन्य मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिसके चलते कई जिलों में लगातार आंधी और बारिश हो रही है। मानसून के आने तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। शनिवार को भोपाल सहित कई जिलों में हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक दर्ज की गई। 18 जून तक मानसून की एंट्री संभव दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल अपनी सामान्य गति से कुछ दिन पीछे चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यदि वर्तमान परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो 18 जून के आसपास मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इसके बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में नियमित बारिश शुरू होने की उम्मीद है। कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट रविवार को शिवपुरी और अशोकनगर में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ग्वालियर, गुना, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, राजगढ़, विदिशा, सागर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, जबलपुर, कटनी, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। यह भी पढ़ें-मानसून की आहट के बीच मौसम का बदला मिजाज,33 जिलों में बारिश और 5 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट अगले चार दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर जैसे जिलों में गर्मी और उमस का असर भी बना रहेगा। यह भी पढ़ें-मासूम को लगा दिया फॉर्मेलिन इंजेक्शन, मौत के बाद दो नर्सों पर FIR की गई दर्ज तापमान में आई गिरावट बारिश और बादलों के कारण प्रदेश के कई शहरों में तापमान में कमी दर्ज की गई। भोपाल में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 38.1 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री, जबलपुर में 36.8 डिग्री और ग्वालियर में 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजगढ़ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिवपुरी में सबसे कम 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

#CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #Ujjain #Gwalior #Jabalpur #Umaria #Morena #Rewa #Sehore #Sagar #Chhindwara #Chhatarpur #Bhind #Balaghat #Monsoon #Pre-monsoon #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 04:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP Weather Today: प्री-मानसूनी सिस्टम एक्टिव, प्रदेशभर में बारिश-आंधी का दौर जारी, जल्द दस्तक देगा मानसून #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #Ujjain #Gwalior #Jabalpur #Umaria #Morena #Rewa #Sehore #Sagar #Chhindwara #Chhatarpur #Bhind #Balaghat #Monsoon #Pre-monsoon #VaranasiLiveNews