MP Weather Today: मानसून का नया दौर शुरू, 44 जिलों में बारिश का अलर्ट,डिंडोरी-उमरिया में भारी बरसात की चेतावनी

मध्य प्रदेश में लंबे अंतराल के बाद अब मानसून फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को भोपाल, इंदौर सहित 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि डिंडौरी और उमरिया में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 जुलाई से नया मौसमी तंत्र सक्रिय होने के साथ प्रदेश में लगातार तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। शुक्रवार को करीब नौ दिन बाद उमरिया, डिंडोरी, बालाघाट सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में भी दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र और सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में नमी बढ़ रही है, जिससे आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव क्षेत्र लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके साथ सक्रिय द्रोणिका के कारण प्रदेश में पर्याप्त नमी पहुंच रही है। जैसे-जैसे यह तंत्र मजबूत होगा, वैसे-वैसे बारिश का असर भी बढ़ता जाएगा। अगले चार दिनों में कई इलाकों में तेज से भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में रहेगा बारिश का असर अगले 24 घंटे में डिंडौरी और उमरिया में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं श्योपुर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच और मंदसौर में बादलों के बीच धूप निकल सकती है। बारिश का कोटा अब भी पीछे प्रदेश में इस मानसून अब तक 247 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 291 मिमी होनी चाहिए थी। यानी मध्य प्रदेश में अब भी सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा की कमी 26 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 5 प्रतिशत दर्ज की गई है। 35 जिलों में बारिश की कमी अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, अलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, धार, झाबुआ, मुरैना, नर्मदापुरम, रायसेन, शिवपुरी, विदिशा सहित 35 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें-मैनिट के हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से छात्र बीमार, जांच में बिना लाइसेंस चलती मिली मेस इन जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश निवाड़ी, आगर-मालवा, अशोकनगर, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, गुना, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर और उज्जैन में सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। यह भी पढ़ें-मंत्री बागरी को क्लीन चिट पर संग्राम: कांग्रेस बोली- सरकार के दबाव में हुआ फैसला, हाईकोर्ट में देंगे चुनौती देवास सबसे आगे, अलीराजपुर सबसे पीछे प्रदेश में सबसे अधिक बारिश देवास जिले में हुई है, जहां सामान्य से 102 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। यहां अब तक करीब 18 इंच पानी गिर चुका है। हरदा में 15 इंच, इंदौर और सीहोर में लगभग 14 इंच तथा भोपाल में 13.1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। दूसरी ओर अलीराजपुर में अब तक केवल सवा दो इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से 74 प्रतिशत कम है।

#CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #Ujjain #Gwalior #Jabalpur #Dindori #Umaria #Sagar #Satna #Bhind #Morena #Sehore #Rewa #Chhindwara #Chhatarpur #Balaghat #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 18, 2026, 06:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP Weather Today: मानसून का नया दौर शुरू, 44 जिलों में बारिश का अलर्ट,डिंडोरी-उमरिया में भारी बरसात की चेतावनी #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #Ujjain #Gwalior #Jabalpur #Dindori #Umaria #Sagar #Satna #Bhind #Morena #Sehore #Rewa #Chhindwara #Chhatarpur #Balaghat #VaranasiLiveNews