MP News: कलियासोत वेटलैंड में मड रैली पर पुलिस की कार्रवाई, 10 गाड़ियां जब्त, वाहन चालकों पर एफआईआर

कलियासोत डैम क्षेत्र में वेटलैंड की पर्यावरणीय संवेदनशीलता को नजरअंदाज कर मड रैली और स्टंट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रातीबड़ पुलिस ने 10 चार पहिया वाहन जब्त किए हैं। मामले में संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 281, 170, 271 और 279 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।पुलिस के मुताबिक, 26 जुलाई को कलियासोत डैम क्षेत्र में कुछ लोगों ने वाहनों से मड ड्राइव और स्टंट किए थे। कार्रवाई की भनक लगने के बाद कुछ लोग अपने वाहनों से कीचड़ साफ कर उनकी पहचान छिपाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने ऐसे 10 वाहनों को जब्त किया है। अब सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से स्टंट में शामिल दूसरे वाहन चालकों और वाहनों की पहचान की जा रही है। ये भी पढ़ें-Live Bhopal Farmers Protest Live:सावरकर सेतु पर किसानों का डेरा, प्रभावित इलाकों के स्कूलों में की गई छुट्टी

#CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #KaliasotDam #MudRally #Wetland #PoliceAction #Ngt #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 08:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP News: कलियासोत वेटलैंड में मड रैली पर पुलिस की कार्रवाई, 10 गाड़ियां जब्त, वाहन चालकों पर एफआईआर #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #KaliasotDam #MudRally #Wetland #PoliceAction #Ngt #VaranasiLiveNews