MP News: सीएम आवास पर कल से मंत्रियों की वन-टू-वन बैठक, परफॉर्मेंस और संगठन समन्वय की होगी समीक्षा

मध्य प्रदेश में सरकार के ढाई साल पूरे होने के बीच अब मंत्रियों की कार्यशैली और प्रदर्शन का आकलन शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में 17 और 18 मई को मंत्रियों के साथ अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा होगी, जिसमें उनके विभागीय कामकाज, संगठन से समन्वय और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा की जाएगी। जानकारी के अनुसार, इस समीक्षा प्रक्रिया में भाजपा के वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभरी डॉ. महेंद्र सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी रहेगी। सभी नेता 16 मई को भोपाल पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होगी। ये भी पढ़ें-Bhopal:रिटायर्ड जज व बेटे खिलाफ थाने में परिजनों ने किया हंगामा, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत; जानें मामला जानकारी के मुताबिक मंत्रियों से करीब एक दर्जन बिंदुओं पर रिपोर्ट और फीडबैक लिया जाएगा। इसमें विभागीय योजनाओं की प्रगति, जमीनी स्तर पर उनकी निगरानी, संगठन के साथ तालमेल, गृह एवं प्रभार जिलों में कार्यकर्ताओं से समन्वय और चुनाव में कमजोर रही सीटों पर किए गए प्रयासों की समीक्षा शामिल है।पार्टी और सरकार की इस संयुक्त कवायद को संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल से जोड़कर भी देखा जा रहा है। वर्तमान में कैबिनेट में चार पद रिक्त हैं और माना जा रहा है कि प्रदर्शन के आधार पर कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है। ये भी पढ़ें-MP News:देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे की न्यायिक जांच के आदेश, रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित

#CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MohanYadav #MpCabinet #MinisterPerformanceReview #CmHouseMeeting #BjpOrganization #Shivprakash #AjayJamwal #MadhyaPradeshPolitics #MpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 16, 2026, 03:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP News: सीएम आवास पर कल से मंत्रियों की वन-टू-वन बैठक, परफॉर्मेंस और संगठन समन्वय की होगी समीक्षा #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MohanYadav #MpCabinet #MinisterPerformanceReview #CmHouseMeeting #BjpOrganization #Shivprakash #AjayJamwal #MadhyaPradeshPolitics #MpNews #VaranasiLiveNews