Meerut News: जन्मदिन पर सांसद अरुण गोविल ने किया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। सांसद अरुण गोविल ने सोमवार को अपने जन्म दिन पर धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता की। उन्होंने डिफेंस कॉलोनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इसके बाद सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 के अंतर्गत भगवान श्री सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान ओमकार मंत्र का सामूहिक जाप किया गया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों ने सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, छावनी मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया, महामंत्री महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, नीरज त्यागी, रोबिन गुर्जर, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, सांसद प्रतिनिधि विनय पाराशर, सन्नी गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद
#MPArunGovilPlantedATreeOnHisBirthday. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 12, 2026, 19:20 IST
Meerut News: जन्मदिन पर सांसद अरुण गोविल ने किया पौधरोपण #MPArunGovilPlantedATreeOnHisBirthday. #VaranasiLiveNews
