Kushinagar News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

रामकोला। मेंहदीगंज व मिश्रौली के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हरिद्वाल कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस उन्हें रामकोला सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना क्षेत्र के अडरौना टोला भेड़ियारी पट्टी निवासी 45 वर्षीय हरिद्वाल कुशवाहा रविवार कर शाम करीब 5:30 बजे बाइक से पडरौना की ओर से अपने घर लौट रहे थे। मेहंदीगंज व मिश्रौली के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर आई पडरौना कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पडरौना कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने कहा अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद

#KushinagarNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 02:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kushinagar news



Kushinagar News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत #KushinagarNews #VaranasiLiveNews