Hamirpur (Himachal) News: दंगड़ी में ट्राले की टक्कर से बाइक सवार घायल
रंगस (हमीरपुर)। थाना नादौन के अंतर्गत रंगस क्षेत्र के दंगड़ी के समीप सोमवार को ट्राले और बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राला और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत होने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
#HamirpurNewsHpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 22:37 IST
Hamirpur (Himachal) News: दंगड़ी में ट्राले की टक्कर से बाइक सवार घायल #HamirpurNewsHpNews #VaranasiLiveNews
