Noida News: अहोई अष्टमी पर माताओं ने रखा व्रत
ग्रेटर नोएडा। संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के साथ रविवार को गौतमबुद्ध नगर में अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माताओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर अहोई माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पर्व को लेकर सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखी और महिलाओं ने पूजन सामग्री खरीदी। व्रत सूर्योदय के साथ शुरू हुआ और व्रती महिलाओं ने दिनभर उपवास रखा। शाम को घरों में अहोई माता की पूजा की गई और व्रत कथा सुनकर संतान की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके बाद महिलाओं ने तारों के दर्शन कर उन्हें अर्घ्य दिया और विधि-विधान से व्रत का पारण किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत अब बेटों के साथ बेटियों के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए भी रखा जाता है।
#MothersObservedAFastOnAhoiAshtami. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 19:55 IST
Noida News: अहोई अष्टमी पर माताओं ने रखा व्रत #MothersObservedAFastOnAhoiAshtami. #VaranasiLiveNews
