Ambala News: संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत

- अहोई अष्टमी पर की पूजा-अर्चना, बाजारों में खूब हुई गन्ने, मूली की बिक्री संवाद न्यूज एजेंसीअंबाला। संतान के सुखी जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना का पर्व अहोई अष्टमी उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर माताओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। उन्होंने विधि-विधान से माता अहोई की पूजा-अर्चना की। व्रत और पूजन को लेकर छावनी के सदर बाजार, सब्जी मंडी, चौड़ा बाजार, बजाजा बाजार और हलवाई बाजार में सुबह से रौनक और चहल-पहल देखने को मिली। त्योहारी सीजन के चलते अहोई अष्टमी पर सजे बाजारों में महिलाओं ने खरीदारी की। पूजन सामग्री के अलावा इस व्रत में विशेष महत्व रखने वाले गन्ने, मूली और सिंघाड़े की दुकानों पर खरीदारों की खासी भीड़ जुटी रही। बाजारों में फल और सब्जियों के दाम त्योहारी मांग के अनुरूप रहे। मूली 40 रुपये प्रति किलो बिकी। सिंघाड़ा 60 से 80 रुपये प्रति किलो और गन्ना 20 से 30 रुपये प्रति पीस के हिसाब से बिका। दुकानों पर उमड़ी भीड़ के कारण मुख्य बाजारों में दिनभर रौनक छाई रही।पूजन और खरीदारीमहिलाओं ने घर की सुख-समृद्धि और संतान की रक्षा के लिए जरूरी पूजन सामग्री खरीदी। उन्होंने माता की तस्वीर और अन्य पारंपरिक सामान की भी खरीदारी की। शाम ढलते ही महिलाओं ने तारों को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोला। इसके बाद उन्होंने भगवान से अपनी संतान की लंबी आयु की प्रार्थना की।बाजारों में व्यवस्थाइस दौरान बाजारों में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नजर आए। इससे व्रतधारियों को खरीदारी करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। बाजारों में दिनभर उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

#MothersObserveAWaterlessFastForTheLongLifeOfTheirChildren. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 02:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत #MothersObserveAWaterlessFastForTheLongLifeOfTheirChildren. #VaranasiLiveNews