Noida News: रबूपुरा में माताओं ने रखा अहोई अष्टमी का व्रत
रबूपुरा (संवाद)। अहोई अष्टमी पर रविवार को माताओं ने संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा। महिलाओं ने दिनभर उपवास के बाद शाम को विधि-विधान से अहोई माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद तारों को अर्घ्य देकर व्रत खोला। रबूपुरा और आसपास के क्षेत्र में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा की। इस दौरान बच्चों के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी गई। उनके सुखी जीवन की कामना भी की गई। पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
#MothersInRabupuraObservedTheAhoiAshtamiFast. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 19:34 IST
Noida News: रबूपुरा में माताओं ने रखा अहोई अष्टमी का व्रत #MothersInRabupuraObservedTheAhoiAshtamiFast. #VaranasiLiveNews
