Lahaul Accident: हादसे में किसी ने इकलौता बेटा खोया; किसी ने मां-बेटी, पांगी में हर आंख हुई नम
हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति के संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क पर शुक्रवार दोपहर एक टाटा सूमो टैक्सी पर पहाड़ी से भारी चट्टान गिर गई। इसमें सवार सभी 13 लोगों की गाड़ी में ही दबकर मौत हो गई।इस हादसे ने पूरे पांगी और उदयपुर घाटी को गहरे सदमे में डाल दिया है। कई परिवारों के चिराग बुझ गए। किसी घर का इकलौता बेटा चला गया तो मां-बेटे की जिंदगी एक साथ खत्म हो गई। छह महीने का मासूम भी इस हादसे का शिकार बन गया। हादसे की खबर जैसे ही पांगी और लाहौल घाटी के लोगों तक पहुंची तो मातम छा गया। बताया जा रहा है कि अधिकांश लोग कुल्लू से अपने घर पांगी लौट रहे थे।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #LahaulRoadAccident #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 24, 2026, 22:21 IST
Lahaul Accident: हादसे में किसी ने इकलौता बेटा खोया; किसी ने मां-बेटी, पांगी में हर आंख हुई नम #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #LahaulRoadAccident #VaranasiLiveNews
