यूपी: हादसे में मां-बेटे की ऑन द स्पॉट मौत, 16 घंटे बाद तीसरे की भी निकली जान; 5 दिन पहले खरीदी थी स्कॉर्पियो
गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार मां क्षमा उपाध्याय (55), बेटे अनमोल (28) की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया, जहां बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान घायल युवक व मृतक के मौसेरे भाई मनोज चौबे (28) की भी मौत हो गई। वहीं, घायल रत्नेश मिश्रा (40) का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। गाजीपुर के अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसा बुधवार रात करीब 10:20 बजे हुआ। स्कॉर्पियो बलिया की ओर से आ रही थी। इसमें सवार लोग बलिया से वाराणसी जा रहे थे। शेखपुर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।
#CityStates #Ballia #Varanasi #Ghazipur #GhazipurAccident #ScorpioAccident #RoadAccident #ThreeDead #MotherAndSonKilled #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 21:14 IST
यूपी: हादसे में मां-बेटे की ऑन द स्पॉट मौत, 16 घंटे बाद तीसरे की भी निकली जान; 5 दिन पहले खरीदी थी स्कॉर्पियो #CityStates #Ballia #Varanasi #Ghazipur #GhazipurAccident #ScorpioAccident #RoadAccident #ThreeDead #MotherAndSonKilled #VaranasiLiveNews
