खौफनाक: बच्चे की मम्मी-मम्मी पुकार भी नहीं रोक पाई महिला के कदम, चौथी मंजिल से मां ने लगाई छलांग; देखें वीडियो
कोतवाली थाना क्षेत्र के नैनागढ़ रोड स्थित एक मकान में सुबह 4 बजे एक महिला द्वारा चौथी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान देने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान पति, बच्चे और मोहल्ले के लोगों ने महिला को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। गंभीर रूप से घायल महिला को उसका पति कार से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। फिलहाल दिल्ली में महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 4 बजे महिला मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंच गई और रेलिंग से कूदने की कोशिश करने लगी। नीचे मौजूद पति, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे आवाज देकर रोकने का प्रयास किया। वीडियो में बच्चा अपनी मां को मम्मी-मम्मी पुकारता सुनाई दे रहा है, जबकि पति भी उसे नीचे उतरने के लिए समझाता रहा। ये भी पढ़ें-पारिवारिक विवाद के बाद महिला मित्र से मिलने पहुंचा लाइनमैन, संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस खंगाल रही राज महिला को छत पर देखकर परिजनों ने उसे नीचे आने के लिए मनाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग महिला को समझाने और शांत करने का प्रयास किया, लेकिन महिला नहीं मानी इसके बाद महिला ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की जांच और घटना के कारणों का पता लगना बाकी है।
#CityStates #Morena #MadhyaPradesh #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 16:00 IST
खौफनाक: बच्चे की मम्मी-मम्मी पुकार भी नहीं रोक पाई महिला के कदम, चौथी मंजिल से मां ने लगाई छलांग; देखें वीडियो #CityStates #Morena #MadhyaPradesh #VaranasiLiveNews
