Meerut News: ओवर स्पीड में चल रहे 100 से ज्यादा वाहनों के चालान
संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों के खिलाफ एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने एनएच-58, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे सहित सभी हाईवे पर अभियान चलाया। इस कार्रवाई में 100 से अधिक चालान किए गए। एसपी यातायात ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने सबसे पहले एनएच-58 पर परतापुर के पास 50 चालान और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर 20 चालान किए। इसके अलावा अन्य चालान भी हाईवे पर किए गए। उन्होंने बताया कि चार पहिया वाहन का ओवर स्पीड जुर्माना चार हजार रुपये है। नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई होगी और यह अभियान जल्द ही शहर में भी शुरू होगा।
#MoreThan100ChallansIssuedForSpeedingOnTheDelhi-MeerutExpressway(NH-58) #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 20:27 IST
Meerut News: ओवर स्पीड में चल रहे 100 से ज्यादा वाहनों के चालान #MoreThan100ChallansIssuedForSpeedingOnTheDelhi-MeerutExpressway(NH-58) #VaranasiLiveNews
