UP: रसोई से लेकर नाली तक खून ही खून, रुखसाना के गले के पास फंसी मिली गोली; इस बात से खफा दामाद ने मार डाला

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर टीचर कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात नशेड़ी कहने पर सास रुखसाना की हत्या करने के आरोपी दामाद गुलनवाज की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार की देर रात गिरफ्तार किए गए गुलनवाज के दोस्त मुस्तफा को शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मूलरूप से गलशहीद के असालतपुरा निवासी ई रिक्शा चालक शकील करीब तीन माह से मझोला की जयंतीपुर टीचर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा है। इसी मकान के एक कमरे में शकील की बड़ी बेटी साहिबा और दामाद गुल नवाज भी रहते हैं। चार बेटे और तीन बेटियों के सामने गुलनवाज ने अपनी सास रुखसाना की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

#CityStates #Moradabad #UttarPradesh #MoradabadMurder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 15:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: रसोई से लेकर नाली तक खून ही खून, रुखसाना के गले के पास फंसी मिली गोली; इस बात से खफा दामाद ने मार डाला #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #MoradabadMurder #VaranasiLiveNews