राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून: बंगाल की खाड़ी के डीप डिप्रेशन का असर, आज 25 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत मौसम तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार (28 जुलाई) को प्रदेश के 25 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार यह सिस्टम अब डीप डिप्रेशन में बदल चुका है और इसके असर से प्रदेश में 2 अगस्त तक मानसून एक्टिव फेज में रहेगा। सोमवार को भी जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, सवाई माधोपुर, नागौर, श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर दो इंच तक पानी बरसा, जबकि कई इलाकों में उमस और गर्मी का असर भी बना रहा। डीप डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बढ़ेगी बारिश मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब मजबूत होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी विकसित हो रहा है। इन दोनों सिस्टम के संयुक्त प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। यह भी पढें-बीकानेर से तैयारी:देश की दुर्लभ सफेद ऊंट नस्ल पर संकट, वैज्ञानिकों ने तैयार किया विशेष प्रजनन समूह; जानें इन जिलों में बारिश तेज होने के आसार मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। वहीं 29 जुलाई से बारिश का दायरा और बढ़ेगा। कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है, जबकि दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश बीकानेर के कोलायत में 54 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा सवाई माधोपुर के बरनाला में 52 मिमी, करौली के हिंडौन में 34 मिमी, जोधपुर के शेरगढ़ में 27 मिमी, करौली के नादौती में 24 मिमी, श्रीगंगानगर के श्रीपदमपुर में 17 मिमी और झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में 15 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा जयपुर, उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़, कोटा, अलवर, जालौर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, अजमेर और बाड़मेर में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

#CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #RajasthanMonsoon #RajasthanRainAlert #ImdRajasthan #HeavyRainAlert #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 05:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून: बंगाल की खाड़ी के डीप डिप्रेशन का असर, आज 25 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #RajasthanMonsoon #RajasthanRainAlert #ImdRajasthan #HeavyRainAlert #VaranasiLiveNews