Rajasthan Monsoon: सुबह से जयपुर समेत कई जिलों में बारिश, अगले दो दिन भारी बरसात के आसार

राजस्थान में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ गई हैं। सुबह से ही जयपुर सहित कई जिलों में बारिश दर्ज गई है।पूर्वी राजस्थान में मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 25 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में फिलहाल किसी तरह की चेतावनी नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 24 से 26 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है। उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। भरतपुर, अलवर और करौली में बारिश का असर पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हुई। भरतपुर के सीकरी में 102 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो करीब 4 इंच है। अलवर और करौली में भी कई स्थानों पर तेज बारिश हुई। बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी। करौली में बारिश के बाद पांचना बांध में पानी की आवक बढ़ी। बांध का गेज 9.10 मीटर से बढ़कर 9.15 मीटर तक पहुंच गया। हिंडौन क्षेत्र में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। अलवर के खैरथल में भी अंडरपास में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढें-राजस्थान निकाय चुनाव:कांग्रेस ने 200 समन्वयकों की जम्बो सूची जारी की, जयपुर बीजेपी में 2500 से ज्यादा दावेदार जयपुर में बारिश से मिली राहत जयपुर में सोमवार दोपहर बाद मौसम बदला और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। जेएलएन मार्ग पर 35 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद राजधानी के तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट हुई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। सोमवार देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार सुबह तक जारी रहा। 26 अगस्त तक बारिश का असर मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में अगले एक-दो दिन बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। 26 अगस्त तक भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद मानसून की गतिविधियों में फिर कमी आने की संभावना है। दूसरी ओर, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले सप्ताह मानसून की परिस्थितियां कमजोर रहने की संभावना है। सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

#CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #RajasthanMonsoon #RajasthanRain #JaipurRain #JaipurWeather #MonsoonAlert #RainAlertRajasthan #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 25, 2026, 06:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rajasthan Monsoon: सुबह से जयपुर समेत कई जिलों में बारिश, अगले दो दिन भारी बरसात के आसार #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #RajasthanMonsoon #RajasthanRain #JaipurRain #JaipurWeather #MonsoonAlert #RainAlertRajasthan #VaranasiLiveNews