22 राज्यों तक पहुंचा मानसून: चार दिनों में कुछ और राज्यों में देगा दस्तक, कई जगहों पर पारा 40 डिग्री के पार
मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। देश के कुछ हिस्सों में जहां बारिश तबाही मचा रही है वहीं कुछ राज्यों में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। अरुणाचल में बादल फटने के बाद अब भी बाढ़ दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है और अब तक देश के 22 राज्यों में पहुंच चुका है।पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में जमकर बरसात हो रही है। लेकिन कुछ राज्य अब भी गर्मी की चपेट में हैं, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 5 जुलाई तक बाकी राज्यों में भी दस्तक देगा। यूपी में इस बार मानसून एक हफ्ते से ज्यादा देर है और इसके अगले दो दिनों में दस्तक देने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Op Sindoor: 'छह वीरों को पहलीबार सम्मान का दावा गलत', सरकार बोली- नायकों को पहले ही दी जा चुकी थी श्रद्धांजलि इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 28 जून को असम और मेघालय में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्से और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में प्रवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भीषण उमस और लू का प्रकोप अभी जारी रहने की संभावना है। देश में बारिश का पूर्वानुमान देश के उत्तर पश्चिम हिस्से में एक-दो दिन के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, और उत्तराखंड और 27-30 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं, 2 जुलाई तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कहीं-कही बारिश हो सकती है। इसके अलावा 29 जून से 3 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश हो सकती है। विभाग ने बताया कि पूर्वी भारत में अंडमान निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में लगभग सभी स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा बिहार में 28 जून से 3 जुलाई के दौरान आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है। अरुणाचल: बाढ़ से दो की मौत, भारी बारिश की चेतावनी अरुणाचल प्रदेश के केयी पन्योर जिले में भारी बारिश के कारण बाढ़ में मृतकों की संख्या दो हो गई है। वहीं, मौसम विभाग ने रविवार से प्रदेश के कई और हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। केयी पन्योर के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को मलबे से एक महिला का शब निकाला गया। मृतका बल्लारी मारक उर्फ ओलिन सिंकली मेघालय के रिभोई जिले की निवासी थी। उन्होंने बताया कि मारक उन पांच लोगों में शामिल थी, जो बुधवार को भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में लापता हो गए थे। उनमें से तीन अब भी लापता हैं। अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों का पता लगाने के लिए राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। #WATCH | Arunachal Pradesh: Flash flood in the state causes destruction in the Keyi Panyor area. (27.06) pic.twitter.com/buTn2IHvT8mdash; ANI (@ANI) June 27, 2026 छिंदवाड़ा में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत, आठ लोग जख्मी मप्र के छिंदवाड़ा जिले में दो घटनाओं में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। आठ अन्य लोग झुलसने के कारण घायल हैं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को बैहार और गढ़ी थाना क्षेत्र में में बिजली गिरी थी। बैहार थाना प्रभारी जयंत मार्स्कोले ने कहा कि दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से दो घायलों को जिला अस्पताल शिफ्ट किया गया है। वहीं छह लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- Bengal Politics: शहीद दिवस रैली के आयोजन स्थल को लेकर ममता और बागी गुट आमने-सामने, पुलिस की अनुमति पर संशय अब भी कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप, पारा 40 के पार मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के कई शहर अब भी गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। मानसूनी मौसम के बावजूद इन राज्यों में कई स्थानों पर तापमान अब भी 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है।
#IndiaNews #National #Weather #Monsoon #Imd #IndiaMeteorologicalDepartment #WeatherDelhi #WeatherAlert #ImdAlert #MonsoonInIndia #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 03:22 IST
22 राज्यों तक पहुंचा मानसून: चार दिनों में कुछ और राज्यों में देगा दस्तक, कई जगहों पर पारा 40 डिग्री के पार #IndiaNews #National #Weather #Monsoon #Imd #IndiaMeteorologicalDepartment #WeatherDelhi #WeatherAlert #ImdAlert #MonsoonInIndia #VaranasiLiveNews
