Una News: सासू मां की प्रेरणा और हुनर से आत्मनिर्भर बनीं अम्बोटा की मोना

घर पर सिलाई कर कमा रहीं 10 हजार रुपये महीना, चार साल से परिवार को दे रहीं आर्थिक संबलसंवाद न्यूज एजेंसीऊना। अम्बोटा की मोना शर्मा ने अपनी सासू मां की प्रेरणा और मेहनत से सिलाई को रोजगार का जरिया बना लिया है। वे पिछले चार वर्षों से घर पर सिलाई का काम कर हर महीने करीब 10 हजार रुपये कमा रही हैं और परिवार को आर्थिक सहयोग दे रही हैं।मोना पंजाबी सूट, फ्रॉक सूट, प्लाजो सूट, ट्राउजर और पैंट-प्लाजो सहित विभिन्न प्रकार के कपड़े ग्राहकों की पसंद के अनुसार सिलती हैं। धीरे-धीरे उन्होंने अपने हुनर को नियमित आमदनी का साधन बना लिया। इससे उन्हें आर्थिक मजबूती के साथ अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर भी मिला है।मोना के इस सफर में उनकी सासू मां के प्रोत्साहन की अहम भूमिका रही। उनका कहना है कि हुनर, मेहनत और परिवार का सहयोग मिले तो महिलाएं घर की जिम्मेदारियां निभाने के साथ आत्मनिर्भर भी बन सकती हैं। उनका सफर उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो घर बैठे रोजगार शुरू करना चाहती हैं।

#MonaFromAmbotaBecomesSelf-reliant #InspiredAndSkilledThanksToHerMother-in-law #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 17:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: सासू मां की प्रेरणा और हुनर से आत्मनिर्भर बनीं अम्बोटा की मोना #MonaFromAmbotaBecomesSelf-reliant #InspiredAndSkilledThanksToHerMother-in-law #VaranasiLiveNews