20 जून से पहले मोदी कैबिनेट का विस्तार संभव: 10 जून को मुख्यमंत्री परिषद की बैठक; ये दो मंत्री देंगे इस्तीफा
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले विस्तार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। नौ जून को इस कार्यकाल के दो साल पूरा होने और 10 जून को राजगशासित दलों के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक के बाद पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा, उसके बाद भाजपा के केंद्रीय संगठन की नई टीम बनेगी। यह भी पढ़ें- डिजिटल इंडिया: खूब इंटरनेट इस्तेमाल कर रही भारतीय महिलाएं, दो साल में दोगुनी हुई संख्या; बैंक खाते भी बढ़े हाल ही में दिल्ली के अध्यक्ष बनाए गए हर्ष मल्होत्रा और चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी संगठन पर पूरा ध्यान केंद्रित करने के लिए मंत्री पद से इस्तीफा देंगे। सूत्रों ने बताया कि विस्तार के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम पर साथ-साथ मंथन हो रहा है। संकेत हैं कि मुख्यमंत्री परिषद की बैठक के बाद 20 जून से पहले मंत्रिमंडल विस्तार को अमली जामा पहनाया जाएगा, इसके तत्काल बाद केंद्रीय संगठन की नई टीम घोषित कर दी जाएगी। इसलिए ज्यादा माथापच्ची केंद्रीय संगठन की नई टीम और मंत्रिमंडल विस्तार से बनने वाली पीएम मोदी की नई टीम में आगामी आम चुनाव तक कोई बदलाव नहीं होना है। इसके अतिरिक्त पार्टी को अगले साल की शुरुआत में यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और अंत में गुजरात और मणिपुर जैसे अहम राज्यों में विधानसभा चुनाव का सामना करना है। ऐसे में सरकार की नई टीम के जरिए सभी राज्यों से संतुलन बैठाना होगा। यही कारण है कि दोनों ही सूची के लिए गहन माथापच्ची हो रही है। यह भी पढ़ें- अटका मानसून: सात दिन बाद देगा दस्तक, 10 फीसदी कम होगी बारिश; मौसम विभाग की चेतावनी- अल-नीनो कर रहा कमजोर मुख्यमंत्रियों के साथ ताबड़तोड़ बैठक दोनों स्तर पर नई टीम पर विचारविमर्श के लिए ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक हुई है। नतीजे के बाद बंगाल, असम, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में हाजिरी लगाई है। खुद पार्टी अध्यक्ष ओडिशा, कर्नाटक के बाद अब उत्तराखंड के दौरे पर हैं।
#IndiaNews #National #ModiCabinet #ModiCabinetExpansion #CouncilOfChiefMinisters #PankajChaudhary #HarshMalhotra #CentralCabinetExpansion #UnionCabinet #UnionCabinetExpansion #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 05:59 IST
20 जून से पहले मोदी कैबिनेट का विस्तार संभव: 10 जून को मुख्यमंत्री परिषद की बैठक; ये दो मंत्री देंगे इस्तीफा #IndiaNews #National #ModiCabinet #ModiCabinetExpansion #CouncilOfChiefMinisters #PankajChaudhary #HarshMalhotra #CentralCabinetExpansion #UnionCabinet #UnionCabinetExpansion #VaranasiLiveNews
