Ambala News: नारायणगढ़ में विधायक शैली चौधरी ने संभाला मंच

संवाद न्यूज एजेंसीनारायणगढ़। योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में विपक्ष के लोग नजर नहीं आए। मगर नारायणगढ़ का कार्यक्रम चर्चा का विषय बन गया। यहां पर प्रशासन ने कांग्रेस आलाकमान की कार्रवाई झेलने वाली विधायक शैली चौधरी को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां शैली चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम शिवजीत भारती ने की। कार्यक्रम में विधायक और एसडीएम एक साथ योग के संतुलन बनाते नजर आए। इस दौरान विधायक शैली चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। योग केवल एक दिन की क्रिया नहीं बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने नागरिकों से इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। विधायक ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आयुष और योग पद्धति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। योगमुद्रामेंविधायकशैलीचौधरीवएसडीएमनारायणगढ़।विभाग

#MLAShailiChaudharyTookChargeOfTheStageInNaraingarh. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 03:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: नारायणगढ़ में विधायक शैली चौधरी ने संभाला मंच #MLAShailiChaudharyTookChargeOfTheStageInNaraingarh. #VaranasiLiveNews