Kangra News: विधायक पठानिया ने किया छैनी-गतड़ी संपर्क मार्ग का शिलान्यास
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने नड्डी में 1.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 1.6 किमी लंबे छैनी-गतड़ी संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नड्डी में प्रस्तावित जिप लाइन प्रोजेक्ट एशिया का सबसे लंबा प्रोजेक्ट होगा, जिसकी कुल लंबाई लगभग 4.8 किलोमीटर होगी। पीपीपी मोड में रोपवे एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन द्वारा स्थापित की जाने वाली इस परियोजना में चार स्टेशन और तीन सेक्शन बनाए जाएंगे। इसकी अनुमानित लागत 7.50 करोड़ रुपये होगी। कार्यक्रम के दौरान पठानिया ने दो महिला मंडलों को 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार और विधायक की धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 18:50 IST
Kangra News: विधायक पठानिया ने किया छैनी-गतड़ी संपर्क मार्ग का शिलान्यास #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
