Meerut News: उत्तर प्रदेश अंडर-23 महिला टीम में मिस्टी और अमीषा का चयन

- 16 साल की उम्र में इस टीम के लिए चुनी जाने वाली मेरठ की पहली क्रिकेटर हैं मिस्टी संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम का चयन किया गया। यह चयन कानपुर में आयोजित कैंप में प्रदर्शन के आधार पर किया गया। इसमें मेरठ की दो महिला क्रिकेटरों को अंडर-23 की टीम के लिए चुना गया है। इसमें सीधे हाथ की बल्लेबाज मिस्टी चौधरी और बल्लेबाज अमीषा का नाम शामिल है। दोनों खिलाड़ियों ने अब तक पिछले टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन भी किया है। मिस्टी चौधरी शताब्दीनगर बी-पॉकेट सेक्टर एक की रहने वाली हैं। उनकी उम्र 16 वर्ष है। इस उम्र में अंडर-23 महिला टीम के लिए चुना जाना बड़ी बात है। वह मेरठ से पहली महिला क्रिकेटर हैं जो इस उम्र में अंडर-23 के लिए चुनी गई हैं। वह उत्तर प्रदेश के लिए अंडर-15, अंडर-19 खेल चुकी हैं। मिस्टी के पिता सतीश ने बताया कि 3-4 साल की उम्र में ही उन्होंने बच्ची को क्रिकेटर बनाने का सोचा और उसे अभ्यास कराना भी शुरू कर दिया था। मिस्टी ने अभी तक सभी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मिस्टी ने कोच नितिन, नीतू अग्रवाल से क्रिकेट की बारीकियां सीखी और अब वह आगरा में कोच केके शर्मा से प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके पिता सतीश देवश्री धागा कंपनी में कार्य करते हैं। मिस्टी के चयन पर उनके पिता के मालिक इंदर गर्ग और आवेग ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। पिता सतीश ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। ------अमीषा भी नहीं हैं किसी से कम अमीषा भी सीधे हाथ की बल्लेबाज हैं और गढ़ रोड स्थित फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी में कोच चेतन रतूड़ी से प्रशिक्षण ले रही हैं। वह 22 वर्ष की हैं। अमीषा ने 23 फरवरी से कानपुर में लगे कैंप में मैच के दौरान शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने एक मैच में 74 और एक मैच में 51 रन बनाए। शुक्रवार को हुए सलेक्शन मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। अमीषा के-ब्लॉक शास्त्रीनगर की रहने वाली हैं। इससे पहले अमीषा अंडर-23 के लिए दो बार यूपी टीम में चुनी जा चुकी हैं। हाल ही में उन्हें यूपी की महिला सीनियर टीम में भी चुना गया था। कोच चेतन ने उन्हें बधाई दी।

#MistyAndAmishaSelectedInUttarPradeshUnder-23Women'sTeam #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 19:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: उत्तर प्रदेश अंडर-23 महिला टीम में मिस्टी और अमीषा का चयन #MistyAndAmishaSelectedInUttarPradeshUnder-23Women'sTeam #VaranasiLiveNews