Tehri Garhwal: बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

टिहरी गढ़वाल के बालगंगा तहसील केखिरबेल गांव में पांचवर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शुक्रवार को घर से अचानक लापता हुआ मासूम अयांस (अंशु, 5 वर्ष) पुत्र पूरण सिंह जुगत्वाण, शनिवार सुबह गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक गदेरे में मृत अवस्था में मिला। लगातार हुई बारिश के कारण उफनाए गदेरे में बह जाने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे अंशु की मां नीतू देवी घर में आराम कर रही थीं। इसी दौरान अंशु चुपके से घर से बाहर निकल गया। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देखते ही देखते पूरे गांव में अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों ने आसपास के जंगलों, खेतों व गदेरों में खोजबीन शुरू कर दी। क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी-तूफान सूचना मिलने पर राजस्व विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। देर रात तक संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया। रातभर ग्रामीण भी खोजबीन में जुटे रहे। इस दौरान किसी ने जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई तो किसी ने अन्य कयास लगाए। ग्राम प्रधान रामप्यारी देवी ने बताया कि अयांस (अंशु) के घर से बाहर निकलने के तुरंत बाद क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी-तूफान शुरू हो गया। बारिश के कारण जलस्तर काफी बढ़ गया था। आशंका जताई जा रही कि वह तेज बहाव में बह गया। ये भी पढ़ेंSrinagar Garhwal:ओवरटेक को लेकरस्थानीय युवकों और राजस्थान केयात्रियों के बीच मारपीट, दस हिरासत में लिए गए थानाध्यक्ष अजय जाटव ने बताया कि पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम देर रात्रि से सर्च कर रही थी।शनिवार सुबह फिर खोज अभियान शुरू किया गया। करीब 12 बजे गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर सुनार्ती तौक के गदेरे में पानी और मिट्टी में दबा अयांस का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Pauri #MissingChild #UttarakhandWeatherNews #Tehri #HeavyRain #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 11:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Tehri Garhwal: बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Pauri #MissingChild #UttarakhandWeatherNews #Tehri #HeavyRain #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews