सामूहिक दुष्कर्म केस: आईआईटी बीएचयू की कहानी पर सवाल, सुनवाई में निर्भया कांड का भी जिक्र आया; मिली अगली तारीख

आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बृहस्पतिवार को फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। आरोपी आनंद चौहान की ओर से अधिवक्ता ने बहस शुरू करते हुए अभियोजन की कहानी पर सवाल उठाए। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 16 अक्तूबर की तारीख नियत की है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दलील दी कि घटना वाली रात चेतगंज में नक्कटैया के कारण शहर में काफी भीड़ थी। आरोपियों का दावा है कि वे बीएचयू की ओर से घर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पीड़िता और उसके कथित साथी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। बचाव पक्ष के अनुसार, आरोपियों ने भारतीय संस्कृति को ध्यान में रख केवल गार्ड को इसकी सूचना दी और घर जाकर सो गए।

#CityStates #Varanasi #IitBhu #FastTrackCourt #NirbhayaCase #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 16, 2026, 12:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सामूहिक दुष्कर्म केस: आईआईटी बीएचयू की कहानी पर सवाल, सुनवाई में निर्भया कांड का भी जिक्र आया; मिली अगली तारीख #CityStates #Varanasi #IitBhu #FastTrackCourt #NirbhayaCase #VaranasiLiveNews