Panipat News: कारोबारी के गले से बदमाशों ने झपटी सोने की चेन

माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 में पुराना महिला थाने के पास सब्जी खरीदते समय वेस्ट कपड़ा कारोबारी ऋषभ बंसल के गले से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। इसके बाद दोनों मौके से भाग गए। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सेक्टर-17 निवासी ऋषभ बंसल ने बताया कि वह रविवार सुबह करीब आठ बजे पुराना महिला थाने के पास रेहड़ी से सब्जी खरीद रहे थे। सब्जी लेने के बाद जैसे ही वह अपनी गाड़ी में बैठने लगे तो मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उनके गले से चार तोले सोने की चेन झपट ली।घटना के बाद बदमाश वहां से भाग गए। उन्होंने मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-13-17 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि बदमाशों की पहचान करने के लिए आस-पास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। कैमरे में कुछ संदिग्ध नजर आ रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

#MiscreantsSnatchedAGoldChainFromABusinessman'sNeck. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 01, 2026, 06:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: कारोबारी के गले से बदमाशों ने झपटी सोने की चेन #MiscreantsSnatchedAGoldChainFromABusinessman'sNeck. #VaranasiLiveNews