Bihar: चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, बदमाशों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से किया हमला; गंभीर

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गुरुवार की अहले सुबह घर में चोरी की नीयत से घुसे एक बदमाश का विरोध करना महिला को भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब तीन बजे एक बदमाश चोरी के इरादे से घर में घुसा। आहट सुनकर महिला की नींद खुल गई। जब उसने चोरी का विरोध किया, तो बदमाश ने धारदार हथियार से महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट आई है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर प्राइवेट पार्ट में फंसा धारदार हथियार निकाल दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 'बयान दर्ज, आरोपी की तलाश जारी' इस मामले में एसडीपीओ (ईस्ट-1) आलय वत्स ने बताया कि घर में घुसकर बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल से जुटाए जा रहे साक्ष्य पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास के इलाकों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें:अपनी ही सरकार पर नाराज हुए मंत्री मदन सहनी! बोले- 'आरोपी डीएसपी की पोस्टिंग जख्म कुरेदने जैसी' आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात के समय की परिस्थितियों और आरोपी की गतिविधियों के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा सके। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

#CityStates #Crime #Muzaffarpur #Bihar #MuzaffarpurNews #मुजफ्फरपुरन्यूज #BiharCrimeNews #बिहारक्राइमन्यूज #BenibadPoliceStation #बेनीबादथाना #TheftAttempt #चोरीकीकोशिश #WomanAssault #महिलापरहमला #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 20:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, बदमाशों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से किया हमला; गंभीर #CityStates #Crime #Muzaffarpur #Bihar #MuzaffarpurNews #मुजफ्फरपुरन्यूज #BiharCrimeNews #बिहारक्राइमन्यूज #BenibadPoliceStation #बेनीबादथाना #TheftAttempt #चोरीकीकोशिश #WomanAssault #महिलापरहमला #VaranasiLiveNews