Noida News: डॉक्टर का मोबाइल झपटकर बदमाश फरार
नोएडा(संवाद)। सेक्टर-62 स्थित निजी अस्पताल के गेट के पास से बाइक सवार दो बदमाश एक डॉक्टर का मोबाइल झपटकर फरार हो गए। घटना पांच अक्तूबर की शाम करीब साढ़े चार बजे की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉ. श्रेया श्रीवास्तव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पांच अक्तूबर की शाम सेक्टर-62 स्थित निजी अस्पताल के गेट के बाहर मौजूद थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उनका मोबाइल झपटकर भाग निकले। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
#MiscreantFleesAfterSnatchingDoctor'sMobilePhone #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 15:30 IST
Noida News: डॉक्टर का मोबाइल झपटकर बदमाश फरार #MiscreantFleesAfterSnatchingDoctor'sMobilePhone #VaranasiLiveNews
