Rohtak News: होटल में सामूहिक दुष्कर्म से गर्भवती हुई नाबालिग, कराया गर्भपात

संवाद न्यूज एजेंसीरोहतक। शहर की 16 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का के बाद उसके 23 हफ्ते की गर्भवती होने के मामला सामने आया है। बुधवार को पीड़िता का पीजीआई में गर्भपात कराया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने महिला थाने में गढ़ी माेहल्ले के तीन युवकों के लिए एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में कहा है कि आरोपी युवक उनकी बेटी को लेकर होटल गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना प्रभारी मीना ने बताया कि गढ़ी मोहल्ले के आरोपी अविनाश (19) व आशीष (23) को गिरफ्तार गया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। इधर, दुष्कर्म पीड़िता का पिछले पांच दिन से पीजीआई में इलाज चल रहा है। बुधवार को डॉक्टर ने नाबालिग का गर्भपात कराया। पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल पीड़िता अपने साथ हुए सदमे से उबर नहीं पाई है। यहां उसकी काउंसिलिंग की जाएगी। उसके पुनर्वास का प्रयास किया जा रहा है। एक सप्ताह की देरी होती तो बढ़ जाती परेशानी पीजीआई की चिकित्सक ने बताया कि एक सप्ताह की देरी और होती तो नाबालिग की परेशानी बढ़ सकती थी। ऐसी परिस्थिति में चिकित्सकों के बोर्ड से पीड़िता का गर्भपात करना पड़ाता। उन्होंने कहा कि मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) अधिनियम में वर्ष 2021 में संशोधन कर सुरक्षित और कानूनी गर्भपात के दायरे का विस्तार किया गया है। इसके तहत 24 सप्ताह की प्रसूता के गर्भपात की अनुमति निर्धारित विशेष श्रेणियों की दुष्कर्म पीड़िताओं, नाबालिगों व अन्य संवेदनशील वर्गों को दो पंजीकृत चिकित्सकों की राय के आधार पर दी गई है।

#MinorImpregnatedAfterGang-rapeInHotelUndergoesAbortion. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 20:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: होटल में सामूहिक दुष्कर्म से गर्भवती हुई नाबालिग, कराया गर्भपात #MinorImpregnatedAfterGang-rapeInHotelUndergoesAbortion. #VaranasiLiveNews