आभार समर्पण का-2026: 'डॉक्टर भगवान का स्वरूप'; मंत्री नंद गोपाल नंदी बोले- चिकित्सा पेशा नहीं, सेवा का काम है
'रोगी के कष्ट व बीमारी का निवारण करना ईश्वरीय काम है। हजारों मरीज हर दिन कुशल डॉक्टर से लाभान्वित हो रहे है। यह पेशा नहीं, बल्कि सेवा है।' ये बातें कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने शनिवार को लखनऊ में अमर उजाला की ओर से हुए आभार समर्पण का- 2026 कार्यक्रम में कहीं। इस मौके पर बेहतर काम करने वाले सरकारी और निजी क्षेत्र के 35 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि डॉक्टर भगवान का स्वरूप हैं, क्योंकि मैंने अपने जीवन में यह महसूस किया है। मुझ पर आरडीएक्स से हमला हुआ था। सात माह सात दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा। मेरा इलाज करने वाले डॉक्टरों ने मेरी हिम्मत बांधे रखी। कोरोना में डॉक्टर अपनी और अपने परिवार की चिंता किए बगैर मरीजों की सेवा में लगकर लाखों मरीजों की जान बचाई।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #NandGopalNandiStatement #DoctorsFelicitationLucknow #AmarUjalaAabharSamarpan2026 #DoctorsAsLifesavers #RdxAttackSurvivorNandi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 09:11 IST
आभार समर्पण का-2026: 'डॉक्टर भगवान का स्वरूप'; मंत्री नंद गोपाल नंदी बोले- चिकित्सा पेशा नहीं, सेवा का काम है #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #NandGopalNandiStatement #DoctorsFelicitationLucknow #AmarUjalaAabharSamarpan2026 #DoctorsAsLifesavers #RdxAttackSurvivorNandi #VaranasiLiveNews
