Himachal News: शिक्षकों के 624 पदों के लिए 25 वर्ष की न्यूनतम आयु शर्त हटाई, आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने अंग्रेजी और गणित शिक्षकों के 312-312 पदों के लिए जारी अधिसूचना में संशोधन किया है। आयोग ने न्यूनतम आयु 25 वर्ष की शर्त को समाप्त कर दिया है। सीबीएसई स्कूलों में अब प्रोफेशनल अंग्रेजी और गणित शिक्षक की भर्ती के लिए अब कोई कोई न्यूनतम आयु सीमा लागू नहीं होगी। आयोग ने समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से विज्ञापन को आठ दिन के लिए दोबारा आवेदन की विंडो को ओपन किया है। इससे पहले आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी से 21 फरवरी 2026 तक चली थी। अब आयु शर्त हटने के बाद अधिक अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। बाकी शर्तें यथावत रखी गई हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती नियम एवं शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी। विस्तृत सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

#CityStates #Shimla #HprcaRecruitment #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 22:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal News: शिक्षकों के 624 पदों के लिए 25 वर्ष की न्यूनतम आयु शर्त हटाई, आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू #CityStates #Shimla #HprcaRecruitment #VaranasiLiveNews