जम्मू और कश्मीर में भूकंप के झटके: किश्तवाड़ में 3.1 तीव्रता से हिली धरती, पांच किलोमीटर दर्ज की गई गहराई
जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 3.1 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात 11:56 बजे यह भूकंप महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप सोमवार रात 11:56 बजे आया था। इसकी गहराई पांच किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ जिले में स्थित था। यह अक्षांश 33.292 डिग्री उत्तर और देशांतर 75.892 डिग्री पूर्व पर था। केंद्र शासित प्रदेश में जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट दाखिल होने तक किसी भी संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं थी। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके हल्के थे।
#CityStates #Jammu #Earthquake #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 08:46 IST
जम्मू और कश्मीर में भूकंप के झटके: किश्तवाड़ में 3.1 तीव्रता से हिली धरती, पांच किलोमीटर दर्ज की गई गहराई #CityStates #Jammu #Earthquake #VaranasiLiveNews
