Kangra News: पौंग झील में मृत मिला प्रवासी पक्षी, वन्य प्राणी विभाग ने शुरू की जांच

जवाली (कांगड़ा)। प्रवासी पक्षियों के प्रमुख ठिकाने पौंग झील में नगरोटा सूरियां साइट पर कॉर्मोरेंट प्रजाति का एक पक्षी मृत मिला है। वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारियों ने मृत पक्षी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।वन्य जीव परिक्षेत्र अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि यह प्रवासी पक्षी है और इसकी मौत के कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। वन्य जीव गार्ड दक्ष कुमार ने बताया कि मृत पक्षी को विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।उल्लेखनीय है कि हर साल चीन, साइबेरिया, रूस, ईरान, इराक, तिब्बत और मध्य एशिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से लाखों प्रवासी पक्षी पौंग झील पहुंचते हैं। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी यहां आते हैं। सर्दी बढ़ने के साथ झील में प्रवासी पक्षियों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।पक्षी प्रेमी मनोज कुमार, अजय कुमार, राज कुमार, प्रमोद ठाकुर और महेश्वर सिंह ने सरकार से प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने और पक्षियों की जानकारी रखने वाले विशेष कर्मचारियों की तैनाती की मांग की है।

#MigratoryBirdFoundDeadAtPongLake;WildlifeDepartmentBeginsInvestigation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 16, 2026, 01:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: पौंग झील में मृत मिला प्रवासी पक्षी, वन्य प्राणी विभाग ने शुरू की जांच #MigratoryBirdFoundDeadAtPongLake;WildlifeDepartmentBeginsInvestigation #VaranasiLiveNews