Rudraprayag News: रोपाई के लिए गांव लौटे प्रवासी
फोटोजखोली। ब्लॉक जखोली की ग्राम सभा भणगा में प्रवासी गांव पहुंचकर रोपाई में जुटे हैं। यहां मुंबई, दिल्ली और अन्य महानगरों से प्रवासी पहुंचे हैं और गांव पहुंचकर धान की रोपाई कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोजगार के लिए भले ही उन्हें गांव से बाहर जाना पड़ता है लेकिन खेती और गांव से उनका रिश्ता आज भी कायम है। गांव के बुजुर्ग गोविंद राम थपलियाल ने बताया कि उनकी कई पीढ़ियां खेती से जुड़ी हैं। आज भी गांव के लोग रोपाई और कृषि कार्यों के समय घर लौटना नहीं भूलते। मुंबई से गांव पहुंचे विजयराम ने कहा कि हर साल रोपाई के समय गांव आना उनकी प्राथमिकता होती है। संवाद
#MigrantsReturnedToTheVillageForTransplantation #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 14:46 IST
Rudraprayag News: रोपाई के लिए गांव लौटे प्रवासी #MigrantsReturnedToTheVillageForTransplantation #VaranasiLiveNews
