Himachal News: चुनाव हारे मिड-डे मील कर्मियों को वापस मिलेगी नौकरी, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश
पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा देने वाले और चुनाव में पराजित हुए मिड-डे मील कर्मियों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा विभाग ने ऐसे कर्मचारियों को अपना इस्तीफा वापस लेकर दोबारा अपने पद पर कार्यभार संभालने की अनुमति प्रदान कर दी है। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सरकार की पूर्व स्वीकृति के बाद यह निर्णय लिया गया है कि जिन कुक कम-हेल्पर्स (मिड-डे मील कर्मी) ने हाल ही में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव लड़ने के उद्देश्य से अपने पदों से इस्तीफा दिया था और चुनाव नहीं जीत सके, उन्हें अपना इस्तीफा वापस लेने की अनुमति दी जाएगी।
#CityStates #HimachalPradesh #Una #MidDayMealWorkers #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 22:30 IST
Himachal News: चुनाव हारे मिड-डे मील कर्मियों को वापस मिलेगी नौकरी, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश #CityStates #HimachalPradesh #Una #MidDayMealWorkers #VaranasiLiveNews
