Dehradun News: युवाओं को दिया आत्म निर्भर बनने का संदेश
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को आत्म निर्भर बनने व व्यक्तित्व के समुचित विकास करने पर जोर दिया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन, चिंतन और संदेशों से परिचित कराना है जिससे उनमें आत्मविश्वास, लक्ष्यनिष्ठा, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता विकसित हो सके। मुख्य वक्ता डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, व्यक्तित्व का समुचित विकास करने और जीवन में उद्देश्यपूर्ण ढंग से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर करिअर मार्गदर्शन एवं रोजगार जागरूकता पर एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया जिसमें अवधेश कुमार ने रोजगार के अवसरों, कौशल आवश्यकताओं, चयन प्रक्रिया व औद्योगिक क्षेत्र की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. पूजा राठौर, विशाल भारद्वाज, विनोद बगोली, डॉ. अरविंद मोहन पैन्यूली, डॉ. विनोद रावत, डॉ. नेहा कुकरेती, डॉ. विजय बहुगुणा, डॉ. नीलम ध्यानी, डॉ. अमित कुमार गुप्ता, डॉ. कृतिका नेगी आदि उपस्थित रहे।
#MessageGivenToYouthToBecomeSelf-reliant #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 19:37 IST
Dehradun News: युवाओं को दिया आत्म निर्भर बनने का संदेश #MessageGivenToYouthToBecomeSelf-reliant #VaranasiLiveNews
