Himachal: मेधावियों को मिलेंगे 16-16 हजार, शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएंगे, युक्तिकरण भी होगा
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा निदेशालय में प्रदेश के विद्यालयों में चल रहे विकासात्मक कार्यों, शैक्षणिक गुणवत्ता, रिक्त पदों, परीक्षा परिणाम तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक, अतिरिक्त निदेशक, समग्र शिक्षा परियोजना के परियोजना निदेशक, सभी जिला उपनिदेशक तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लंबित स्कूल निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा के लिए शीघ्र ही सचिव लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित अधिकारियों के साथ अलग बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों के निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बावजूद शुरू नहीं हो पाए हैं, उनकी विस्तृत स्थिति रिपोर्ट सभी जिला उपनिदेशक शीघ्र उपलब्ध करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले माह पुनः समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रत्येक जिले में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpEducationDepartment #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 03, 2026, 19:08 IST
Himachal: मेधावियों को मिलेंगे 16-16 हजार, शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएंगे, युक्तिकरण भी होगा #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpEducationDepartment #VaranasiLiveNews
