Pauri News: मेधावी छात्रों का सम्मान किया

फोटोश्रीनगर। देवप्रयाग ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज त्यूणा बगडवालधार में विद्यालय स्तर पर टॉपर छात्र-छात्राओं को स्व. प्रवीन कृथ्वाण स्मृति मेधावी छात्रवृत्ति प्रदान की गई। स्व. प्रवीन कृथ्वाण के पिता हर्षमणी कृथ्वाण व माता उर्मिलेश्वरी देवी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। मौके पर हाईस्कूल में प्रथम रहे गौरव सिंह, द्वितीय रही सलोनी तथा तृतीय स्थान पर रही शिवानी व अलिखेश कुमार और इंटर में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर क्रमशः रहे दीपिका, हिमानी, कोमल को छात्रवृत्ति एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी मंगत मठियाल ने कहा कि मेहनत और लगन से हम जिस कार्य को करते हैं उसमें सफलता जरूर मिलती हैं। संवाद

#MeritoriousStudentsHonored #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 15:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: मेधावी छात्रों का सम्मान किया #MeritoriousStudentsHonored #VaranasiLiveNews