Jammu News: उपराज्यपाल के समक्ष रखे महिला उद्यमिता से रेल कनेक्टिविटी के मुद्दे

जम्मू। महिला उद्यमिता, धार्मिक आयोजन और रेल कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार को तीन प्रतिनिधिमंडलों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। फिक्की फ्लो जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख की चेयरपर्सन वर्षा बंसल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने महिला सशक्तीकरण और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली आगामी गतिविधियों व पहलों की जानकारी दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूपिका सहाय भी उनके साथ थीं।स्वामी हृदयानंद गिरि जी महाराज ने छह से 15 फरवरी 2027 तक तवी रिवर फ्रंट पर प्रस्तावित अंबा यज्ञ की जानकारी उपराज्यपाल को दी। उन्होंने आयोजन के धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विवरण साझा किया। उपराज्यपाल ने सफल आयोजन के लिए सहयोग का भरोसा दिया। यज्ञ में 51 हवन कुंड, 11 हजार महिलाओं की कलश यात्रा, नौ करोड़ नवार्ण मंत्र जाप और नौ लाख दीप प्रज्वलन होंगे।nजम्मू-उत्तराखंड सीधी रेल सेवा की मांग : जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन कुमार शास्त्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू और उत्तराखंड के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने की मांग रखी। जम्मू-कश्मीर गो रक्षा समिति के अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, जम्मू चैंबर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता और समाजसेवी रमन गुप्ता ने भी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने से जुड़े मुद्दे उठाए। ब्यूरो

#MeetWithLG #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 20, 2026, 01:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Meet with LG



Jammu News: उपराज्यपाल के समक्ष रखे महिला उद्यमिता से रेल कनेक्टिविटी के मुद्दे #MeetWithLG #VaranasiLiveNews