Meerut: गन्ने के खेत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका, कुशावली-ज्वालागढ़ के जंगल में फेंकी लाश
मेरठ के सरधना क्षेत्र में कुशावली और ज्वालागढ़ गांव के बीच जंगल में गन्ने के खेत में गुरुवार को युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। हालात को देखते हुए युवती की हत्या करने के बाद शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला शव ग्रामीणों ने गुरुवार को कुशावली और ज्वालागढ़ गांव के बीच जंगल में सड़क किनारे गन्ने के खेत में युवती का शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें:Meerut:UPPSC के नोट्स देने के बहाने छात्रा को बुलाया, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, दरोगा पर मुकदमा
#CityStates #Meerut #मेरठ #सरधना #कुशावलीगांव #ज्वालागढ़ #युवतीकाशव #गन्नेकेखेतमेंशव #युवतीकीहत्या #हत्याकीआशंका #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 20, 2026, 15:42 IST
Meerut: गन्ने के खेत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका, कुशावली-ज्वालागढ़ के जंगल में फेंकी लाश #CityStates #Meerut #मेरठ #सरधना #कुशावलीगांव #ज्वालागढ़ #युवतीकाशव #गन्नेकेखेतमेंशव #युवतीकीहत्या #हत्याकीआशंका #VaranasiLiveNews
