UP: शहर के दिल में उतर गई मेट्रो, दिल्ली तक धड़कन बनी रैपिड ट्रेन, ये है नमो भारत और Meerut Metro की खासियत

मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को रविवार को रफ्तार मिल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर स्टेशन से देश की पहली रैपिड ट्रांजिट प्रणाली (नमो भारत-आरआरटीएस) और मेरठ मेट्रो का उद्द्घाटन किया। शाम छह बजे से मेट्रो जनता के लिए चलने लगी तो यात्रा करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग रात दस बजे तक मेट्रो में यात्रा करने के लिए भीड़ लगी रही। वहीं, रैपिड रेल मोदीनगर से दिल्ली तक की धड़कन बन गई। शाम को उसमें यात्रा करने वाले काफी संख्या में पहुंचे। सात साल के इंतजार के बाद रविवार को पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाने के बाद शाम छह बजे से मेट्रो चली तो लोगों ने दिल से स्वागत किया। रात दस बजे तक मेट्रो खचाखच भरकर चलती रही। उधर, रैपिड ट्रेन भी मोदीनगर से दिल्ली के सराय काले खां तक दौड़ने लगी।

#CityStates #Meerut #NamoBharat #MeerutMetro #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 08:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: शहर के दिल में उतर गई मेट्रो, दिल्ली तक धड़कन बनी रैपिड ट्रेन, ये है नमो भारत और Meerut Metro की खासियत #CityStates #Meerut #NamoBharat #MeerutMetro #VaranasiLiveNews