UP: मेरठ छावनी के ऊपर मंडराए संदिग्ध ड्रोन, सेना-पुलिस अलर्ट, रातभर चला सर्च ऑपरेशन, नहीं मिला सुराग

मेरठ छावनी क्षेत्र में शनिवार रात संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। रात करीब दस बजे तीन ड्रोन प्रतिबंधित क्षेत्र के ऊपर मंडराते देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद सेना, पुलिस और खुफिया विभाग तत्काल सक्रिय हो गए और पूरे क्षेत्र में उच्च सतर्कता घोषित कर दी गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया और देर रात तक क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि अभियान के दौरान ड्रोन का कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। यह भी पढ़ें:Meerut:धर्म छिपाकर दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण, धमकियों से आहत किशोरी तीसरी मंजिल से कूदी

#CityStates #Meerut #मेरठछावनी #संदिग्धड्रोन #सेनाअलर्ट #पुलिससर्चऑपरेशन #मेरठसमाचार #ड्रोनजांच #रेडजोनक्षेत्र #सुरक्षाएजेंसियां #खुफियाविभाग #छावनीसुरक्षा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 07:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: मेरठ छावनी के ऊपर मंडराए संदिग्ध ड्रोन, सेना-पुलिस अलर्ट, रातभर चला सर्च ऑपरेशन, नहीं मिला सुराग #CityStates #Meerut #मेरठछावनी #संदिग्धड्रोन #सेनाअलर्ट #पुलिससर्चऑपरेशन #मेरठसमाचार #ड्रोनजांच #रेडजोनक्षेत्र #सुरक्षाएजेंसियां #खुफियाविभाग #छावनीसुरक्षा #VaranasiLiveNews