Meerut: छात्रा को किया अगवा, फिर हत्या, मामले में हुआ नया खुलासा!
मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र की छात्रा को अगवा कर कल्याणपुर गांव के अंकुश ने उकसिया गांव स्थित ईख के खेत में ले जाकर शादी करने की जिद की। छात्रा ने इन्कार कर दिया। छात्रा का मोबाइल चेक करने पर आरोपी को दूसरे युवक से संबंध का शक हुआ। इससे बौखलाए आरोपी ने छात्रा गला दबाकर हत्या कर दी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने खेत मालिक आदेश को साक्ष्य मिटाने के लिए कॉल की थी। आदेश ने आरोपी का मोबाइल भी छिपाया था। जानकारी पुलिस को नहीं देने पर आदेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
#ShortVideos #Meerut #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 09:07 IST
Meerut: छात्रा को किया अगवा, फिर हत्या, मामले में हुआ नया खुलासा! #ShortVideos #Meerut #VaranasiLiveNews
