Meerut: आशियाने पर संकट, महिलाओं के छलके आंसू-धरना जारी, विधायक अतुल प्रधान से लगाई राहत की गुहार

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट और सेटबैक प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रभावित परिवारों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार को सेक्टर-2 और सेक्टर-3 की महिलाएं और व्यापारी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान कई महिलाएं समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान के आवास पहुंचीं और अपने घर बचाने की मांग करते हुए हस्तक्षेप की अपील की। धरना जारी, महिलाओं ने लगाई राहत की गुहार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रभावित परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन निर्णय आने के बाद लोगों में मायूसी फैल गई। शास्त्रीनगर में महिलाओं का धरना लगातार जारी है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का कहना है कि वर्षों की मेहनत और जमा-पूंजी से बनाए गए मकानों पर अब संकट मंडरा रहा है। महिलाओं ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील करते हुए कहा कि हजारों परिवारों को बेघर होने से बचाने के लिए समाधान निकाला जाए।

#CityStates #Meerut #ShastriNagar #CentralMarket #SetbackCase #SupremeCourt #HousingDevelopmentCouncil #AtulPradhan #SamajwadiParty #WomenProtest #HouseDemolition #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 10:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut: आशियाने पर संकट, महिलाओं के छलके आंसू-धरना जारी, विधायक अतुल प्रधान से लगाई राहत की गुहार #CityStates #Meerut #ShastriNagar #CentralMarket #SetbackCase #SupremeCourt #HousingDevelopmentCouncil #AtulPradhan #SamajwadiParty #WomenProtest #HouseDemolition #VaranasiLiveNews