Meerut: नगर निगम में कुर्सी की जंग, दो अधिकारियों में टकराव, ताला बंद मिला तो बाहर दफ्तर लगा बैठ गए लेखाधिकारी
मेरठ नगर निगम इन दिनों विकास कार्यों से ज्यादा अधिकारियों के बीच चल रही कुर्सी की जंग को लेकर चर्चा में है। मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी के रिक्त पद पर अधिकार को लेकर दो अधिकारियों के बीच पिछले पांच दिनों से खींचतान जारी है। बृहस्पतिवार को यह विवाद उस समय खुलकर सामने आ गया जब लेखाधिकारी को संबंधित कार्यालय बंद मिला और उन्होंने विरोध स्वरूप कार्यालय के बाहर ही मेज-कुर्सी लगाकर बैठना शुरू कर दिया। खाली कुर्सी पर शुरू हुई रस्साकशी नगर निगम में मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी का पद 31 मई से रिक्त है। इस पद पर अधिकार को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब लेखाधिकारी कृष्ण बिहारी पाठक ने पिछले सप्ताह रिक्त कार्यालय में बैठना शुरू कर दिया। इसके बाद नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार को लेखा विभाग का वरिष्ठ प्रभारी नियुक्त किया गया और उनके नाम की पट्टिका भी कार्यालय के बाहर लगा दी गई। हालांकि नाम पट्टिका लगने के बाद भी लेखाधिकारी कृष्ण बिहारी पाठक उस कार्यालय में बैठते रहे, जिससे विवाद लगातार बढ़ता गया।
#CityStates #Meerut #मेरठनगरनिगम #कुर्सीकीजंग #मुख्यवित्तएवंलेखाधिकारी #लेखाधिकारीकृष्णबिहारीपाठक #अपरनगरआयुक्तपंकजकुमार #नगरआयुक्तसौरभगंगवार #मेरठसमाचार #प्रशासनिकविवाद #नगरनिगमविवाद #कार्यालयपरताला #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 11:43 IST
Meerut: नगर निगम में कुर्सी की जंग, दो अधिकारियों में टकराव, ताला बंद मिला तो बाहर दफ्तर लगा बैठ गए लेखाधिकारी #CityStates #Meerut #मेरठनगरनिगम #कुर्सीकीजंग #मुख्यवित्तएवंलेखाधिकारी #लेखाधिकारीकृष्णबिहारीपाठक #अपरनगरआयुक्तपंकजकुमार #नगरआयुक्तसौरभगंगवार #मेरठसमाचार #प्रशासनिकविवाद #नगरनिगमविवाद #कार्यालयपरताला #VaranasiLiveNews
