मेरठ अग्निकांड: नमाज पढ़ रही थीं, तभी घर में भरा धुएं का गुबार, नाजिश और बेटी जकिया ने बताई आग लगने की कहानी

मेरठ के कपड़ा कारोबारी इकबाल के मकान में आग के दौरान मौजूद रहे इकबाल के बड़े बेटे फारूक की पत्नी नाजिश और बेटी जकिया ने दहशत में गुजरे पलों की दास्तां बयां की। उन्होंने बताया कि परिवार की सभी महिलाएं मकान की प्रथम मंजिल के कमरे में नमाज पढ़ रहीं थीं, तभी कुछ ही देर में मकान में आग लग गई और घर में धुएं का गुबार भर गया। बचाव के लिए पहुंचे लोगों की मदद से वह घर से बाहर निकल आईं। उन्होंने वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो लोगों को रोका और उनसे मदद मांगी। इसके बाद बाइक सवारों ने भी शोर मचाया तो अन्य लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। मकान में फंसी जकिया ने बताया कि वह भी नमाज पढ़ रहीं थीं।

#CityStates #Meerut #MeerutFireIncident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 10:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मेरठ अग्निकांड: नमाज पढ़ रही थीं, तभी घर में भरा धुएं का गुबार, नाजिश और बेटी जकिया ने बताई आग लगने की कहानी #CityStates #Meerut #MeerutFireIncident #VaranasiLiveNews