मेरठ हादसा: पांच पलटी खाने के बाद खाई में गिरी कार, एयरबैग नहीं खुले, तीन दोस्तों की मौत

दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। हादसे के दौरान कार के एयरबैग भी नहीं खुले। प्रत्यक्षदर्शी और स्कूल बस चालक कुलदीप का कहना है कि यदि सीट बेल्ट लगी होती और एयरबैग खुल जाते, तो शायद तीन दोस्तों नितेश, आशुतोष और शैलेंद्र की जान बचा सकती थी। खतौली के टिटौड़ा निवासी कुलदीप ने बताया कि वह दादरी स्थित सीगल एकेडमी में स्कूल बस चालक हैं। मंगलवार सुबह वह छात्रों को घरों से लेकर स्कूल पहुंचे थे। छात्रों को उतारने के बाद वह हाईवे किनारे स्कूल के गेट पर खड़े थे। तभी तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई, जिसके बाद चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। टक्कर लगने से कार का अगला दायां टायर फट गया और कार सड़क पर पांच बार पलटी खाते हुए खाई में गिर गई। यहां कार एक पीपल के पेड़ से टकराकर रुक गई। यह भी पढ़ें:Meerut:रजबहे में मिला व्यक्ति का शव, तीन दिन पहले आया था गांव, मौत की गुत्थी में जुटी पुलिस

#CityStates #Meerut #मेरठसमाचार #दौरालाहादसा #कारदुर्घटना #एयरबैगनहींखुले #सड़कहादसा #दिल्लीदेहरादूनहाईवे #तीनदोस्तोंकीमौत #सकौतीओवरब्रिज #ब्रेजाकार #मेरठताजाखबर #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 11:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मेरठ हादसा: पांच पलटी खाने के बाद खाई में गिरी कार, एयरबैग नहीं खुले, तीन दोस्तों की मौत #CityStates #Meerut #मेरठसमाचार #दौरालाहादसा #कारदुर्घटना #एयरबैगनहींखुले #सड़कहादसा #दिल्लीदेहरादूनहाईवे #तीनदोस्तोंकीमौत #सकौतीओवरब्रिज #ब्रेजाकार #मेरठताजाखबर #VaranasiLiveNews