Hamirpur (Himachal) News: आठ महीने बाद आयुर्वेदिक अस्पतालों में पहुंचीं दवाइयां
मरीजों को मिलेगी राहत, बाजार से नहीं खरीदनी पड़ेंगी जिले में चर रहे हैं 72 से अधिक आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थान संवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। करीब आठ महीने के लंबे इंतजार के बाद जिले के आयुर्वेदिक संस्थानों में औषधियों की आपूर्ति शुरू हो गई है। जिला आयुष स्टोर से बड़सर क्षेत्र के अस्पतालों को दवाओं की खेप भेजी जा चुकी है, जबकि मंगलवार को नादौन के आयुर्वेदिक संस्थानों को आपूर्ति की जाएगी। अगले दो से तीन दिनों में अस्पतालों में मरीजों को औषधियां मिलनी शुरू हो जाएंगी।जिले में आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर, लंबलू, कढियार, बिझड़ी समेत 72 से अधिक स्वास्थ्य संस्थान संचालित हैं। आठ महीनों से इन संस्थानों में औषधियों की नियमित आपूर्ति बाधित थी, इस कारण मरीजों को बाजार से दवाइयां खरीदनी पड़ रही थीं। कई स्थानों पर सामान्य बीमारियों की दवाएं भी उपलब्ध नहीं थीं। मरीज लंबे समय से आयुष विभाग से आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे थे।अब विभाग ने हमीरपुर मुख्यालय से लेकर उपमंडल स्तर तक करीब 95 प्रकार की आयुर्वेदिक औषधियों की सप्लाई शुरू कर दी है। दवाइयों की उपलब्धता से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को राहत मिलेगी, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग आयुर्वेदिक संस्थानों पर निर्भर रहते हैं। उपमंडल स्तर के सभी आयुर्वेदिक संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से औषधियां भेजी जा रही हैं और जल्द ही सभी अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। -डॉ. राजेश कुमार, जिला आयुष अधिकारी
#MedicinesReachedAyurvedicHospitalsAfterEightMonths #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 17:03 IST
Hamirpur (Himachal) News: आठ महीने बाद आयुर्वेदिक अस्पतालों में पहुंचीं दवाइयां #MedicinesReachedAyurvedicHospitalsAfterEightMonths #VaranasiLiveNews
