UP: मेडिकल स्टोर संचालक को न आई शर्म, महिला ग्राहक से गंदी करतूत; नाबालिग बेटी को देख भी न रुका आरोपी

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस प्रथम स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने आई महिला से मेडिकल संचालक ने उसकी नाबालिग बेटी के सामने घिनौनी हरकत की। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां भी दी। पीड़िता का परिवार दहशत में है। थाना खंदौली क्षेत्र निवासी पीड़िता सोमवार शाम करीब 4 बजे ट्रांस यमुना फेस प्रथम स्थित एक मेडिकल से दवाई लेने के लिए आई थी। धूप की वजह से उसे चक्कर आने लगे। आरोप है कि संचालक ने अन्दर आने की बोला और छेड़खानी करने लगा। नाबालिग बेटी सब देख रही थी। उसने शोर मचाने का प्रयास किया। जब वह जल्दी में दवाई के रूपये निकाल रही थी तो आरोपी बोला अपशब्द कहना शुरू कर दिए। विरोध करने पर घिनौनी हरकत की। जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी। पीड़िता ने घर पहुंचकर पति को अपबीती सुनाई। ग्रामीणों ने मेडिकल का घेराव कर दिया। 112 की सूचना तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी पर हंगामा किया। पुलिस समझबुझाकर शांत कराया। पीड़िता ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। आरोपी मेडिकल संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

#CityStates #Agra #Etah #Kasganj #Mainpuri #Mathura #TransYamunaPhase-i #MedicalStoreOwner #Misconduct #WomanHarassment #MinorDaughter #EtmadpurPolice #Protest #Investigation #आगरा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 08:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: मेडिकल स्टोर संचालक को न आई शर्म, महिला ग्राहक से गंदी करतूत; नाबालिग बेटी को देख भी न रुका आरोपी #CityStates #Agra #Etah #Kasganj #Mainpuri #Mathura #TransYamunaPhase-i #MedicalStoreOwner #Misconduct #WomanHarassment #MinorDaughter #EtmadpurPolice #Protest #Investigation #आगरा #VaranasiLiveNews