Yamuna Nagar News: प्रतिबंधित दवाएं बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक काबू

यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल ने प्रतिबंधित दवाओं के नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक और मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें दो मेडिकल स्टोर संचालक भी शामिल हैं।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पढ़ेड गांव निवासी नसीम को शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जांच में सामने आया कि नसीम ने चिलकाना स्थित मदीना मेडिकल स्टोर संचालक अनस को प्रतिबंधित कैप्सूल बेचे थे। अनस से यह दवाएं यमुनानगर के रोहित और सूरज तक पहुंची थी, जो आगे सरबजीत को देना था। पुलिस का कहना है कि नसीम से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद

#MedicalStoreOperatorHeldForSellingBannedMedicines #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 03:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: प्रतिबंधित दवाएं बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक काबू #MedicalStoreOperatorHeldForSellingBannedMedicines #VaranasiLiveNews